---Advertisement---

जलछाजन योजना की कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर लक्ष्य हासिल करने का निर्देश

On: January 18, 2024 5:25 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- ग्रामीण विकास सचिव श्री चन्द्रशेखर ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIRD, रांची में झारखण्ड जलछाजन योजना का एक दिवसीय कार्यशाला में सभी 28 PlAs को गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए परियोजना के अंतर्गत लक्ष्य को हासिल करने का निर्देश दिया।
सचिव के द्वारा निर्देश दिया गया कि परियोजना क्षेत्र में जहाँ भी कार्य किया जा रहा है, वहीं योजना से संबंधित Citizen Information Board (CIB) लगाना सुनिश्चित किया जाए।

मनरेगा आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखण्ड जलछाजन मिशन (JSWM), श्रीमती राजेश्वरी बी, के द्वारा सभी एजेंसी को कहा गया कि झारखण्ड राज्य का desertification (मरुस्थलीकरण) 69% है जो देश में पहला स्थान है एवं राज्य के 40 प्रखण्ड ऐसे है जो Critical Water Stress से जूझ रहे हैं। इन परिस्थितियों को रोकथाम / निपटने के लिए जलछाजन योजना का क्रियान्वयन एक मात्र उपाय है। सभी 28 PlAs को निर्देश दिया गया कि परियोजना अन्तर्गत अगले एक माह में बंजर / परती भूमि चिन्हित कर उसे इस लायक बनाया जाए जिससे वहां भूगर्भ का जल स्तर में सुधार किया जा सके। इसे प्राथमिकता के तौर पर किया जाए ताकि इससे जल एवं मिट्टी का संरक्षण किया जा सके।
श्री अवध नारायण प्रसाद, संयुक्त सचिव एवम् उपसचिव श्री प्रमोद कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए परियोजना पर प्रकाश डाला एवं परियोजना का ससमय पूर्ण करने का अनुरोध किया गया। कार्यशाला में जलछाजन मिशन के सभी पदाधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now