July 26, 2026

नए साल में विधि व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

झारखंड वार्ता न्यूज़

महुआडांड़ (लातेहार):- जिला अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर महुआडांड़ प्रखंड स्थित आईआरबी कैंप के समीप पु० अनि० बंधन भगत के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री बसों समेत सभी दो पहिया, चार पहिया वाहनों के डिक्की समेत लगेज की जांच की गई।

इस अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने का निर्देश दिया गया। प्रखंड क्षेत्र में लोगों में नए साल के उत्साह और प्रखंड क्षेत्र में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसडीम विपिन कुमार दुबे ने लोगों से अपील की है कि सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर वाहन चलाएं। शराब पीकर वाहन न चलाएं। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षा दें, आपकी एक गलती आपके परिवार के लोगों की मुस्कान छीन सकती है। इस अभियान में आईआरबी के जवान शामिल थे।

ख़बर को शेयर करें।