---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा को भारतीय जन सेवक परिषद ने किया सम्मानित

On: October 13, 2023 8:48 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय मशहूर कवियत्री लौहनगरी की बेटी अंकिता सिन्हा को भारतीय जनसेवक परिषद द्वारा गोविन्दपुर स्थित लक्ष्मी नारायण कृपा हाॅल में सम्मानित किया गया। परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष उपाध्याय ने शाॅल ओढ़ाकर एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर हरिओम सुन्दर कांड मंडली की प्रमुख आशा दीदी ने कवियित्री अंकिता सिन्हा को विधा की देवी सरस्वती की तस्वीर भेंट की तथा उपस्थित महिलाओं ने फुल-माला से लाद दिया। मौके पर कवयित्री अंकिता सिन्हा के पिता राम प्रवेश प्रसाद को भी अभिनंदन और सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में कवियित्री अंकिता सिन्हा ने अपने खुबसूरत कविताओं से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने खुब आशीर्वाद दिया एवं तालियों से उनका उत्साह बढाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय प्रवक्ता अरविंद साहु एवं धन्यवाद महानगर अध्यक्ष संदीप झा ने किया। सम्मान समारोह में प्रबुद्ध लोगों में अंकिता सिन्हा के पिता राम प्रवेश प्रसाद, गोविन्दपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, पंडित मदन मोहन मालवीय समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस नेता देवशरण सिंह, परिषद के संरक्षक कृष्णा सिंह, संतोष सिंह, संजय उपाध्याय, समाजसेवी कृपलानी राय, धर्मदेव उपाध्याय, नागेन्द्र तिवारी, रौशन सिंह बिट्टू, राजकुमार साह, राजकुमार झा, राहुल सिंह, पिंकी सिंह, मीरा देवी, रानी देवी, राजमुनी देवी, जुली देवी, मुन्नी देवी, रुपम देवी, सीमा देवी, मंजु देवी, नीसी देवी, प्रशांत कुमार समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक