---Advertisement---

घर-घर बांटा गया अयोध्या धाम से आया पूजित अक्षत, नूतन मंदिर का चित्र देकर निमंत्रण

On: January 15, 2024 3:45 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

गढ़वा:- श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम से आया पूजित अक्षत व नूतन मंदिर का चित्र, गढ़वा प्रखंड क्षेत्र के भरटिया महूपी के सभी गावों में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक घर-घर जाकर परिवारों को अक्षत और निमंत्रण दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम तिवारी और अनित तिवारी ने की। गांव के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव के घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया गया। इस अक्षत को राम भक्तों द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दिन 22 जनवरी को अपने घर में प्रभु श्रीराम को अपने मंदिर में स्थापित करेंगे। राम जन्मभूमि से आया अक्षत राम लला के भव्य मंदिर का उद्घाटन व प्रतिमा स्थापना में निमंत्रण के रूप में ढोल नगाड़े के साथ गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचाया गया।

इस मौके पर शुभम तिवारी ने कहा कि पूजित अक्षत को भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामलला जी के प्रसाद के रूप में पाकर जहां एक ओर रामभक्त परिवार अपने को धन्य समझ रहे हैं, वहीं सभी कार्यकर्ता रामजी का दूत बनकर घर-घर पूजित अक्षत व नूतन मंदिर का चित्र देकर निमंत्रण देना, अपने आप को परम सौभाग्यशाली मान रहे हैं। बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आज हम लोगों के द्वारा अयोध्या से आया हुआ पूजित अक्षत वितरण करने का सौभाग्य मिला है। वही अनित तिवारी ने बताया कि अक्षत वितरण को लेकर गांव के लोगो में काफी खुशी का माहौल है और 22 जनवरी को घर घर दीप जलाने और संकीर्तन करने का अपील की।

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित मुकेश तिवारी, जयकांत तिवारी, राकेश चौबे, नंद गोपाल तिवारी, उपेंद्र तिवारी, पीयूष तिवारी सहित बड़ी संख्या में गांव के युवा वर्ग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now