खासम ख़ास

हिजाब का कट्टर समर्थक ईरान,सर्वोच्च नेता खामनेई के करीबी ने बेटी की शादी में उड़ाई धज्जियां,पहनाया मॉडर्न गाउन, वीडियो वायरल

तेहरान: हिजाब का कट्टर समर्थक माने जाने वाले ईरान में फिर से एक बार बवाल होने की संभावना बढ़ गई है जिसका कारण बताया जाता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई के एक सहयोगी ने अपनी बेटी के शादी में उसे ऐसे कपड़े पहनाए जिसे ईरान के अंदर पहनने की इजाजत नहीं है। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सवाल उठने लगे हैं कि केवल जनता के लिए नियम है दूसरों के लिए नहीं!

मामला कुछ इस प्रकार है ईरान में हिजाब संबंधी कठोर नियम हैं, जिनका पालन कठोरता से किया जाता है। लेकिन जब खामेनेई के करीबी सहयोगी की बेटी की शादी हुई तो दुल्हन बिना पट्टियों वाले शादी के गाउन में नजर आई। इसके बाद आलोचकों ने खामेनेई शासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

विवादित वीडियो अली शमखानी की बेटी की 2024 में हुई शादी का है। शमखानी ईरान के सबसे वरिष्ठ रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों में से एक हैं और ख़ामेनेई के विश्वासपात्र हैं, जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों पर सख्त इस्लामी नियम लागू करने की वकालत की है और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई का आदेश दिया है।

देखें वीडियो

https://x.com/AlinejadMasih/status/1979867926162280534?t=1m-PhgjCOSGun-2tybl8AA&s=08
वायरल वीडियो में खुद शमखानी अपनी बेटी को तेहरान के आलीशान एस्पिनास पैलेस होटल के एक विवाह मंडप में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुल्हन एक स्ट्रैपलेस ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है, जिसके सिर पर लगभग पारदर्शी घूंघट मुश्किल से ही ढका हुआ है।

शमखानी की पत्नी भी इसी तरह का एक खुला नीला लेस वाला इवनिंग गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सिर पर स्कार्फ़ भी नहीं पहना है। वीडियो में कई अन्य महिलाएं भी बिना हिजाब पहने दिखाई दे रही हैं।

ईरान में सिर नहीं ढंकने को लेकर क्या है सजा?

ईरान में महिलाओं के लिए सिर को नहीं ढंकना असामान्य बात है। यहां हिजाब अनिवार्य है और दशकों से शालीनता के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता रहा है। लेकिन शमखानी की बेटी की शादी में दुल्हन की मां और पत्नी ने जो कपड़े पहने, वो इस सवाल को जन्म दे रहे हैं कि क्या ईरान के नियम केवल आम आदमियों के लिए हैं या फिर बड़े लोगों पर भी लागू होते हैं?

शमखानी ने इजरायल पर लगाए आरोप

वहीं शमखानी ने इजरायल पर अप्रैल 2024 के समारोह का एक वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है। ईरान इंटरनेशनल ने उनके हवाले से कहा, “लोगों की निजता में सेंध लगाना इजराइल की हत् करने का नया तरीका है।”

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!