देश,विदेश

ईरान ने इजराइल पर बोला बड़ा हमला जवाब में इजरायल ने भी ईरान को दहलाया

ख़बर को शेयर करें

पिछले कई दिनों से चल रहा युद्ध विराम समझौता टूटने के कगार पर

फिर से युद्ध शुरू!

एजेंसी:ईरान ने दावा किया है कि लेबनान पर हमले का बदला ईरान ने लिया है और तकरीबन 10 मिसाइलों से इरान ने हाईफा में रमत एयर बेस पर हमला किया है। खबर है कि मिसाइल हमले के दौरान ईरान में लेबनान और ईरान के झंडे के साथ जश्न मनाया जा रहा था। इधर इजरायल ने सभी मिसाइल को हवा में ही ढेर कर देने का दावा किया है।

ईरान के इजरायल पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर 20 मिनट बात की थी और कहा था कि डील फाइनल होने वाली है इसलिए हमला न करें उम्मीद है कि वह हमला नहीं करेगा।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल ने डोनाल्ड ट्रंप की बातों को इग्नोर करते हुए ईरान के कई शहरों पर भीषण हमला किया है जिसमें मुख्य रूप से ईरान के परमाणु केंद्र इस्फहान करज तबरिज नतेहरान वेस्टर्न ईरान सेंट्रल ईरान नजफाबाद ड्रोन फैक्ट्री पर भीषण हमला किया है। तेहरान ने मेहरा बाद एयरपोर्ट पर हमला बोला है।

इसराइल ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला है। जिसके बाद फिर से एक बार युद्ध छिड़ने की आशंका है।जिसके बाद बहरीन सऊदी अरब कुवैत इराक हाई अलर्ट पर आ गए हैं।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।