---Advertisement---

पंजाब के बटाला में पुलिस और आतंकियों में मुठभेड़, ISI समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार

On: May 20, 2025 12:03 PM
---Advertisement---

बटाला: पंजाब पुलिस ने बटाला में खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल(BKI) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद बब्बर खालसा के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान एक आतंकी (जतिन कुमार) ने पुलिस पर फायर किया था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें जतिन घायल हो गया। उसको बटाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह आतंकी संगठन पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क ISI के संपर्क में था। इस आतंकी संगठन को विदेश से ऑपरेट किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक सभी आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा के निर्देश पर काम करते थे, भारत में इनकी देखरेख विदेशी हैंडलर मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान कर रहे थे।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मॉड्यूल के छह सदस्यों को पकड़ लिया है। उन्होंने मंगलवार (20 मई, 2025) को एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी डाली। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान जतिन कुमार उर्फ रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ साजन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ रोहित, सोहित और सुनील कुमार के रूप में हुई है।

https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1924674495522210214?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1924674495522210214%7Ctwgr%5E0eba9b2b87f1b44d0316c6861de7caffc454e0b0%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल कासिम मीर के मुताबिक, ये लोग आतंकवादी नेटवर्क के अलग-अलग सब-मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिनमें ग्रेनेड ऑपरेटर, लॉजिस्टिक सपोर्ट, फाइनेंशियल हैंडलर्स और शेल्टर देने का काम शामिल था। इस मॉड्यूल ने बटाला में एक शराब की दुकान के बाहर ग्रेनेड हमले का प्रयास किया था। हमले के बाद आतंकवादी मन्नू अगवान ने इसकी जिम्मेदारी ली। गिरफ्तार आरोपियों को पुर्तगाल में रह रहे मनिंदर बिल्ला और बीकेआई मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

हिमांशु सिंह की हत्या के खिलाफ बंद कराने निकले पूर्व भाजपाई विकास सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

गढ़वा राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के मौके पर मिला मेडिकल हॉस्पिटल में डॉ विहान चंद्र जयंती मनी

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद,भाजपा ने शहरवासियों से समर्थन की अपील की

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के समीप जलजमाव से बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर 3 जुलाई को हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ बंद, छह थाना क्षेत्रों में धारा 163, देखें क्या है पाबंदियां