---Advertisement---

झारखंड में आईएसआईएस मॉड्यूल का भंडाफोड़, हजारीबाग और गोड्डा से दो आतंकियों को एटीएस ने दबोचा

On: November 9, 2023 2:10 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड एटीएस ने आईएसआईएस के दो आतंकियों को गोड्डा और हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं। एटीएस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि कथित रूप से झारखंड के युवाओं को ये आईएसआईएस में जोड़ने का काम करते थे।

एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते को इनपुट मिला था कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा जिले में आईएसआईएस मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है। इसी सूचना पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की।जिसमेंदो आतंकियों आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आतंकियों में मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है. नसीम की गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है। वहीं दूसरा आतंकी मो आरिज हसनैन है। आरिज झारखंड के गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है। आरिज की गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है।

एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आतंकी झारखंड के युवाओं को भड़काकर आईएसआईएस से जोड़ने की साजिश में शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आतंकियों के पास से एटीएस ने कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं. दोनों आतंकी डार्क वेब के जरिए आईएसआईएस के आतंकियों से जुड़े हुए थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए