---Advertisement---

12 मासूमों की मौत का बदला पूरा! इजरायल ने बेरूत में किया भीषण हवाई हमला, हिजबुल्ला का टाॅप कमांडर फौद शुकुर ढेर

On: July 31, 2024 3:34 AM
---Advertisement---

Beirut: इजराइली सेना ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला कमांडर को निशाना बनाकर हमला किया। इजराइल की तरफ से किए गए इस हवाई हमले में हिजबुल्ला का टाॅप कमांडर फौद शुकुर मारा गया है। इजराइली सेना की तरफ से कहा गया है कि हिजबुल्ला कमांडर गोलान हाइट्स में हमले के लिए जिम्मेदार था, इस अटैक में 12 इजराइली बच्चे मारे गए थे। इसी के साथ इजराइल का लेबनान में सक्रिय आतंकी समूह हिजबुल्ला के साथ तनाव बढ़ गया है।

यदि इजरायल का दावा सही साबित होता है, तो शुकुर 2016 के बाद से मारा जाने वाला सबसे वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर होगा। फौद शुकुर हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का करीबी सैन्य सलाहकार था। हिजबुल्लाह के ज़्यादातर सैन्य अधिकारियों की तरह शुकुर के बारे में भी बहुत कम जानकारी है, जिसे सईद मोहसेन के नाम से भी जाना जाता था। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 5 मिलियन डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। अमेरिका ने उस पर 1983 में बेरूत में हुए बम विस्फोट की साजिश रचने का आरोप लगाया था, जिसमें 241 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की