---Advertisement---

इजराइल का बदला,बारुदी बरसात से ईरान दहला, 100 फाइटर जेट और रॉकेटों से हमला

On: October 26, 2024 2:10 AM
---Advertisement---

इजराइल ने लिया बदला,100 फाइटर जेट और रॉकेटों से ईरान को दहलाया, बारूद की बरसात,भारी नुकसान

एजेंसी: तकरीबन 25 दिन बाद ईरान के हमले का जवाब इजराइल ने दिया है। इजराइल ने 100 फाइटर जेटों और और राकेटों से ईरान के चार शहरों पर जबरदस्त हमला किया है।

इजरायल ने कहा है कि 7 अक्टूबर के बाद से ईरान हमेशा हमला कर रहा है। उसके बाद उसने हमला किया है। हमले के पहले अमेरिका को जानकारी दी गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार शहरों के 10 ठिकानों पर हमला किया है।तेहरान , करज, सिराज समेत चार शहरों में इजराइल ने सैनिक ठिकानों पर सटीक हमला किया है।

इसके अलावा सीरिया में भी इजराइल ने हमला किया है.

खबर है कि f 35 फाइटर जेट का इस्तेमाल किया गया है। ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है।

इधर अमेरिका ने कहा है कि हमले में उसका हाथ नहीं है। इजराइल ने हमले की जानकारी दी थी। सेल्फ डिफेंस में इजराइल ने हमला किया है।

इधर ईरान ने इसराइल के दावों को खारिज किया है।

इधर इसराइल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि ईरान के जवाबी हमले पर कार्रवाई के लिए तैयार हैं। ईरानी प्रोक्सी कर सकती है हमला।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now