राष्ट्रिय

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित, आदित्य एल-1 की लाॅन्चिंग के दिन पता चला

झारखंड वार्ता न्यूज

नई दिल्ली:- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें इस बात की जानकारी महत्वाकांक्षी सौर मिशन आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग के दिन हुई। एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, स्कैन में कैंसर की वृद्धि देखी गई थी। सोमनाथ ने कहा कि, चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च के दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, उस वक्त इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी।

उन्होंने बताया कि, ये खबर न सिर्फ उनके लिए, बल्कि उनके परिवार और सहकर्मियों के लिए भी बहुत बड़ा झटका था। एस सोमनाथ का कहना है कि, वे नियमित जांच और स्कैन से गुजर रहे हैं, हालांकि अभी वे पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपने काम पर लौट गए हैं।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।