---Advertisement---

जबलपुर: हाथ जोड़ बैठे थे श्रद्धालु, बेकाबू बस दुर्गा पूजा पंडाल में घुसी, एक की मौत; कई घायल

On: October 1, 2025 9:23 AM
---Advertisement---

मध्य प्रदेश:जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बेकाबू यात्री बस गौरी तिराहे पर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जा घुसी। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब पंडाल में पूजा चल रही थी और वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दर्दनाक हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय पंडाल में भंडारे का आयोजन चल रहा था और लोग भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ श्रद्धालु बस की चपेट में आ गए।

पुलिस के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 49 पी 0251 कटनी से जबलपुर की ओर आ रही थी और उसमें कोई सवारी नहीं थी। बस चालक अकेला था और वह खाली बस लेकर घर लौट रहा था। तभी ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पंडाल में घुस गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें