---Advertisement---

जैक बोर्ड दसवीं पेपर लीक मामले में बड़ी रेड, मास्टरमाइंड समेत आधा दर्जन गिरफ्तार

On: February 25, 2025 6:51 AM
---Advertisement---

गिरिडीह: जैक बोर्ड दसवीं की परीक्षा हिंदी और विज्ञान के पेपर लिखे हुए थे जिसके कारण जैक बोर्ड को दोनों परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थी। इस मामले में कोडरमा पुलिस ने मंगलवार कि अहले सुबह चार बजे नागर थाना क्षेत्र के न्यू बरबंडा स्थित एक घर रेड डाली।

यह छापेमारी कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में जवानों के साथ की गई। जिसमें मास्टरमाइंड समेत आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। सभी आरोपियों को पुलिस कोडरमा ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जारही है।

मामले में कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया की जैक दसवीं बोर्ड के पेपर लीक मामले में छापेमारी की गयी है। इस छापेमारी में 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया है जो न्यू बरगंडा स्थित एक मकान में रहकर पढ़ाई करने के साथ पेपर लीक करने में शामिल थे। इसमें एक मास्टरमाइंड भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यहां से भारी मात्रा में साइंस के प्रश्नपत्र भी बरामद हुए है।साथ ही यंहा से पुलिस ने कई मोबाइल फोन और भारी मात्रा में प्रश्नपत्र भी बरामद किया है। इधर घटना के बाद पूरे गिरिडीह में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद