

बलूचिस्तान: बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस किडनैपिंग मामले में बड़ी खबर आ रही है पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि पाकिस्तान की सेना के ऑपरेशन में 33 बलोच लड़ाकों को ढेर कर दिया गया है। तकरीबन 30 घंटे से चले आ रहे इस ऑपरेशन के दौरान दौरान फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) के चार जवान शहीद हो गए, जबकि 21 यात्रियों की मौत पहले ही हो चुकी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल लड़ाई लड़ने के लिए पाकिस्तान ने बलोच लड़ाको की खोज में कई हेलीकॉप्टर भेजे थे।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कथित रूप से बलोच लड़ाके जाफर एक्सप्रेस के ट्रैक पर बम विस्फोट कर उसे किडनैप कर लिया था।घटना मंगलवार की बताई जा रही है घटना के दौरान यात्रियों को बंधक बना लिया था. इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने इलाके को घेरकर लड़ाकों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया. यह ऑपरेशन बोलान के पहाड़ी और सुरंगों से भरे इलाके में चला, जहां लड़ाकों ने सेना को कड़ी चुनौती देने की कोशिश की. लेकिन पाक सुरक्षाबलों ने रणनीतिक तरीके से सभी लड़ाकों को खत्म कर दिया.ऑपरेशन के दौरान कई आतंकी बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना की कड़ी घेराबंदी के कारण उन्होंने आखिरकार आत्मसमर्पण कर दिया. हालांकि, सेना ने किसी भी लड़ाके को जिंदा नहीं छोड़ा और सभी को मार गिराया. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में किसी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई.
BLA लंबे समय से बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ अलगाववादी आंदोलन चला रहा है. इस संगठन ने पहले भी कई बड़े हमले किए हैं, लेकिन जाफर एक्सप्रेस हमले के बाद पाक सेना की जवाबी कार्रवाई ने उन्हें बड़ा झटका दिया है. सुरक्षा एजेंसियां अब भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं ताकि कोई बचा हुआ आतंकी फरार न हो सके.
पाक पीएम ने की सीएम सरफराज से बात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगटी से जाफर एक्सप्रेस पर हुए आतंकी हमले को लेकर बातचीत की. इस दौरान सीएम बुगटी ने उन्हें हमले की ताजा स्थिति और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने इस हमले को बेहद घिनौना बताते देते हुए कहा कि पूरा देश इस कायराना हरकत से सदमे में है, लेकिन इससे पाकिस्तान की शांति और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता कमजोर नहीं होगी.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




