राष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर: टेरिटोरियल आर्मी के जवान का आतंकियों ने किया अपहरण, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के शांगस से आतंकवादियों ने टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान का अपहरण कर लिया है। जबकि टेरिटोरियल आर्मी का एक अन्य जवान अपहरण के बाद भागने में सफल रहा। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। सैनिक के बारे में किसी भी सुराग के लिए आसपास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।