---Advertisement---

जमशेदपुर:साक्ष्य के अभाव में दहेज हत्या मामले में आरोपी सोनू कुशवाहा बरी

On: April 15, 2026 7:06 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:दहेज हत्या मामले में आरोपित सोनू कुशवाहा को परिस्थिति जनक साक्ष्य के अभाव में जमशेदपुर की एक अदालत ने बरी कर दिया है।
4 सितंबर 2021 को संदिग्ध परिस्थितियों में सुषमा कुशवाहा की मौत हो गई थी। सुषमा के पिता एवं ग़दड़ा गोविंदपुर निवासी राज नारायण कुशवाहा के अनुसार दिसंबर 2020 में बेटी की शादी की थी। बेटी को उसके पति, ससुर-सास, ननद और देवर प्रताड़ित करते थे। पिता राज नारायण ने दामाद पर आरोप लगाया था कि उसने बेटी की हत्या दहेज के लिए कर दी है। सूचक रामनारायण कुशवाहा दिनांक 5 सितंबर 2021 को सोनारी थाना में मुकदमा कराया गया था
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मंजू कुमारी के न्यायालय में ससुर ने प्रति परीक्षण में स्वीकार किया कि मृत्यु के समय दामाद दिल्ली में था। उसने नहीं देखा की बेटी को जहर किसने दिया था। प्राथमिक मुन्ना तिवारी ने लिखी थी और उसने केवल हस्ताक्षर कर दिया था।
न्यायालय में आरोपी एवं उसके परिवार के सदस्यों का बचाव अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, शिव शंकर प्रसाद, बबिता जैन के द्वारा न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखी गई।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु