July 26, 2026

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

IMG-20260520-WA0031.jpg

जमशेदपुर: महानगर अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री सुमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विजय रेस्टोरेंट, श्याम टॉकीज के समीप, परसुडीह में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी श्री कमलेश सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री सुमित कुमार शर्मा का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा “वंदे मातरम्” गीत के साथ की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि श्री सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा परसुडीह मंडल संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा तथा मंडल के सभी बूथों तक संगठन को सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारधारा के प्रति समर्पित प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठनात्मक कार्यों को धरातल तक पहुंचाया जाएगा।
सभी वक्ताओं ने एकमत होकर कहा कि मंडल अध्यक्ष श्री सुमित कुमार शर्मा को संगठन हित में हर संभव सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया जाएगा, ताकि परसुडीह मंडल को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से कमलेश सिंह जी, अवधेश सिंह जी, विनोद सिंह जी, कुसुम पूर्ति जी, आलोक भास्कर जी, दीपु शर्मा जी, रामप्रसाद जायसवाल जी, प्रदीप कुमार शर्मा जी, कार्तिक वर्मन, विजय विश्वकर्मा, किरण राव, बबलू श्रीवास्तव, संजीव ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश शांडिल, रुद्रों मुंडा, राम मुखी , आकाश श्रीवास्तव, पीके करवा , अशोक सिंहा, गिरजा दुबे, कुमकुम सिंह, विनोद शर्मा, विनोद मांझी, श्याम गुप्ता, परशुराम साव, दुर्गा सेनापति, दिलीप सिंह, राजेश शर्मा, मनोज वर्णवाल, अश्वनी शर्मा, धर्मवीर शर्मा, गोविंदा कर्मकार, दुलाल राय, विकी सिंह, मनजीत दुबे, दीपक वर्णवाल , तुलसी महतो , सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed