---Advertisement---

जमशेदपुर: बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, महिला-पुरुष की मौत; बस का चालक फरार

On: April 10, 2025 1:15 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाबाकी के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें स्कूटी सवार महिला-पुरुष को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। वहीं, इलाज के दौरान महिला और पुरुष दोनों की ही मौत हो गयी है। घटना गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे के आसपास की है। मृतका अंजना महतो (34) बहरागोड़ा की रहने वाली थी। वहीं, मृतक राजेश सोरेन (43) बिरसानगर के जोन नंबर-10 के रहने वाले थे। मृतक राजेश सोरेन की पत्नी ने बताया कि उनके पति और महिला दोनों बड़ाबाकी में एक साथ काम करते थे। उनके पति आस्था कंपनी के सिविल इंचार्ज थे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार महिला-पुरुष पारडीह से बड़ाबाकी की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बस ने स्कूटी सवार महिला और पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं स्कूटी बस में फंसी रह गयी, जिसे चालक घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। इधर, घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के वक्त यात्री बस पारस जमशेदपुर से ओडिशा की ओर जा रही थी। इधर, घटना के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया है। वहीं, पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत