---Advertisement---

जमशेदपुर:मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर छात्रों में झड़प, एक छात्र को पीठ में लगा चाकू, टीएमएच में भर्ती

On: November 12, 2025 3:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर बुधवार को छात्रों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद स्कूल परिसर के बाहर एक पक्ष ने अपने दोस्तों को बुला लिया और दूसरे युवक के बाहर निकलते ही आरोपीय और उसके साथी उसके साथ मारपीट करने लगे इसी दौरान किसी ने उसके पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कारण अफरा तफरी मच गई। तौसीफ नामक घायल युवक को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है की छुट्टी के दौरान दो युवकों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और दूसरे पक्ष ने स्कूल के बाहर दोस्तों को बुला लिया उसके बाद तौसीफ पर सभी ने हमला कर दिया।

पुलिस स्कूल प्रबंधन और छात्रों से पूछताछ कर रही है ताकि हमले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा सके।फिलहाल पुलिस ने स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इधर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि घटना स्कूल के बाहर की है।वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर विचार किया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: इआरसी में सुनील प्रसाद विजयी,विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों का पूरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन,वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

लगातार तीसरी बार हरिवंश नारायण सिंह उपसभापति चुने गए, पीएम ने दी बधाई

विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा प्रबंधन की शुरुआत, टेंपो को दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर:बिना ट्यूशन यूट्यूब से पढ़ाई, वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक लाई