---Advertisement---

जमशेदपुर: डीसी ने ब्लड बैंकों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

On: November 3, 2025 10:25 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक संचालन की स्थिति, ब्लड स्टोरेज, टेस्टिंग, रिकॉर्ड संधारण तथा सुरक्षा मानकों का विस्तृत अवलोकन किया गया।

उपायुक्त ने ब्लड बैंक संचालन में भारत सरकार के गाइडलाइन एवं झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान, रक्त संचयन एवं वितरण की प्रत्येक प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित ढंग से सुनिश्चित की जाए।

एमजीएम अस्पताल में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने CB NAT मशीन की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वास्थ्य विभाग से समुचित पत्राचार करने को कहा। वहीं, सदर अस्पताल जमशेदपुर में ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना हेतु विभागीय पत्राचार शीघ्र कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जमशेदपुर ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। उपायुक्त ने प्रबंधन को सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान एवं ब्लड बैंक संचालन कार्यों को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व स्वास्थ्य विभागीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद प्रत्याशी डॉली मल्लिक का व्यापक जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला अपार स्नेह और समर्थन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:प्रत्याशी रिंकू सिंह का जनसंपर्क अभियान बोली,’राजनीति नहीं,सेवा ही मेरा संकल्प’

30 लाख रुपए गबन के मामले के आरोपी सुषमा पांडे और रंजीत कुमार की अग्रिम जमानत नामंजूर

जमशेदपुर पर मंडरा रहा आतंक का साया, जमात के नाम पर विदेश गए 6 युवक जांच एजेंसियों के रडार पर

शहरी स्थानीय निकाय (ULB) चुनाव में अनुशासनहीनता एवं पार्टी-विरोधी गतिविधियों का आरोप, कांग्रेस से ज़ेबा खान निलंबित

पूर्वी सिंहभूम जिला किसान सभा का 7 वां जिला सम्मेलन सम्पन्न,स्वपन महतो-सचिव, लोटन दास- अध्यक्ष, मानिक महतो- कोषाध्यक्ष चुने गए