
जमशेदपुर : मानगो के ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम के समीप जल जमाव के कारण पूरे मोहल्ले को डेंगू ने अपने गिरफ्त में ले लिया है । मोहल्ले का कोई ऐसा घर नहीं जहां दो से तीन लोग डेंगू के मरीज नहीं है । बगल में खाली पड़े जमीन में कई दिनों से जल जमाव के कारण डेंगू का लारवा होने की आशंका स्थानीय लोगों ने जताई हैं꫰ डेंगू से हो रहे मौत के डर से स्थानीय लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर इस जानलेवा समस्या से अवगत कराते हुए कहा की कोई ऐसा घर नहीं जहां दो से तीन लोग डेंगू के मरीज नहीं है, शाम होते ही मच्छर का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि लोग अपने घर में ही कैद हो जाते हैं बाहर निकालने की हिम्मत लोग नही जुटा पाते हैं ।
नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी पर दर्ज हो गैर इरादतन हत्या का मामला – विकास सिंह



