---Advertisement---

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

On: February 24, 2026 10:36 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मतदान की समाप्ति के बाद मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में मतदाताओं का उन्हें सहयोग एवं समर्थन मिला जिसका वह हमेशा ऋणी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह मतदाताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी। पूर्व की भांति जन सेवा कार्य जारी रखने का भरोसा दिया।

डॉली मल्लिक ने अपने कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से साधुवाद दिया, जिन्होंने दिन रात परिश्रम कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now