जमशेदपुर:प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नवमी विसर्जन जुलूस के अवसर पर गायत्री परिवार का शिवर काशीडीह देव दूत होटल के पास लगाया गया ।

जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री कार्तिक राव जी डायरेक्ट सरोजिनी टेक्निकल इंस्टीट्यूट, श्री आलोक सिंह, श्री संतोष राय,द्वारा दीप प्रज्वलन एवं देव आवाहन सह गायत्री महामंत्र के साथ किया गया।

तत्पश्चात जुलूस में शामिल नगर वासियों के साथ साथ अखाड़ा कमिटियों के बीच चना, शर्बत, गुड तथा ठंडा पानी का वितरण किया गया जो देर रात तक चलता रहा, साथ ही साथ गुरुदेव श्री राम शर्मा आचार्य जी द्वारा रचित शदवाक्यो एवं नशा मुक्ति संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।








