---Advertisement---

जमशेदपुर: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे अमरनाथ गैंग के आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

On: December 15, 2025 9:05 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : शहर में किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे कुख्यात गैंगस्टर अमरनाथ गिरोह के आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्या चढ़ गये। जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं । गिरफ्तार अपराधियों में अंकित शर्मा अनिल कुमार, भोला कुमार उर्फ रवि कुमार, योगेन्द्र कुमार प्रसाद, माया कौर उर्फ निशा और सीता देवी शामिल हैं। जिनके पास से पुलिस ने लोडेड देशी ऑटोमेटिक पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं। अन्य अपराधियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी जारी है।

एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी पटमदा ने बताया कि 14 दिसंबर की रात वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे को गुप्त सूचना मिली थी कि तुरियाबेड़ा स्थित रामबालक नगर में अनिल कुमार के फार्म हाउस में कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित हुए हैं और किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एमजीएम थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने देर रात फार्म हाउस पर छापेमारी कर चार पुरुष और दो महिलाओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फार्म हाउस में शराब पार्टी के बहाने जुटे थे, लेकिन उनका असली मकसद उलीडीह, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्र के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और इलाके में दहशत फैलाने की साजिश रचना था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी अंकित शर्मा समेत अन्य आरोपियों पर पहले से ही कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एमजीएम थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी पटमदा ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड कांग्रेस में उबलता असंतोष, दिल्ली दरबार तक पहुंची विधायकों की नाराजगी

जमशेदपुर: रामलला स्थापना दिवस पर सनातन रक्षा वाहिनी संघ का हनुमान चालीसा पाठ,11000 दीपों संग भव्य आरती,भोग वितरण

पलामू: बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, प्रिंस खान–सुजीत सिन्हा गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार; हथियार बरामद

झारखंड हाईकोर्ट के जज से ‘डोंट क्रॉस द लिमिट’ कहने वाले वकील को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, हाईकोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश

पेड़-पौधे कैसे लेते हैं सांस? कैमरे में पहली बार कैद हुआ अनोखा नजारा

रजरप्पा पहुंचे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन किए, कहा- भारत की सुरक्षा सक्षम हाथों में है