---Advertisement---

जमशेदपुर: रामलला स्थापना दिवस पर सनातन रक्षा वाहिनी संघ का हनुमान चालीसा पाठ,11000 दीपों संग भव्य आरती,भोग वितरण

On: January 23, 2026 7:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सनातन रक्षा वाहिनी संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष के भाती इस वर्ष भी श्री रामलाल स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित रोड नंबर–16 के समीप श्री हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भव्य आरती 1100 दीप प्रज्वलन एवं भोग वितरण का श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण भक्ति व आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हजारीबाग प्रभारी, हिन्दू हृदय सम्राट श्री अभय सिंह जी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सनातनी श्री आनंद बिहारी दुबे जी, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता एवं संस्था के संस्थापक सदस्य श्री अखिल सिंह जी, संस्था के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष श्री संदीप मिश्रा जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्री हनुमान जी की आरती में सहभागिता कर प्रदेश एवं समाज के सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया, जिसे सभी ने प्रसाद रूप में ग्रहण किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संस्था के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष संदीप मिश्रा जी, संघ के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया।

— जारीकर्ता
सनातन रक्षा वाहिनी संघ,
जमशेदपुर

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन

हजारीबाग में नाबालिग का रेप और जघन्य हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का 3 अप्रैल को झारखंड बंद

जमशेदपुर:हजारीबाग में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म व जघन्य हत्या के खिलाफ भाजपाईयों का हेमंत सरकार पर जमकर हमला

जमशेदपुर:उलीडीह में धांय-धांय, विक्की सिंह को लगी तीन गोली, दहशत