---Advertisement---

जमशेदपुर:भीषण सड़क हादसा 6 लोगों की मौत, दो गंभीर

On: January 1, 2024 5:07 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जमशेदपुर से एक दर्दनाक खबर आ रही है।जहां एक अनियंत्रित कर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें 6 लोगों की मौत की बात बताई जा रही जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना सर्किट हाउस गोल चक्कर के पास घटी है मौके पर प्रशासन और पुलिस पहुंच गई है राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है।


जमशेदपुर पुलिस के अनुसार, कार सवार सरायकेला-खरसावा जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में बाबा आश्रम के रहने वाले थे। कार में 8 लोग सवार थे। सभी पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन सोमवार सुबह करीब 4 बजे सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जीवित बचे दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कार का नंबर (JH 05 AT 3482) बताया जाता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव प्रचार की तिथि खत्म होने के बाद बाबूलाल मरांडी की एक होटल में कथित बैठक, प्रशासन ने रोका, सियासत गर्म

पलामू में मॉब लिंचिंग से सनसनी, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या; दो हिरासत में

झारखंड: पलामू में एक और मोब लिंचिंग, चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या