---Advertisement---

जमशेदपुर:अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा एवं तैलिक चौरासी पंचायत,प्रदेश विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न

On: June 23, 2026 11:51 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा एवं तैलिक चौरासी पंचायत, प्रदेश विभाग, जमशेदपुर की संयुक्त बैठक साहू धर्मशाला, बागबेड़ा नया बाजार, बोरा पट्टी में संपन्न हुई।

बैठक में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, जमशेदपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का तैलिक चौरासी पंचायत के अधिकारियों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही चौरासी पंचायत के प्रमुख पदाधिकारियों का महासभा द्वारा सम्मान किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में दोनों संगठन तालमेल बनाकर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करेंगे तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक रूप से साहू समाज के उत्थान हेतु संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। सुख-दुख में एक-दूसरे का सहयोग करने एवं ‘बेटी-रोटी’ के संबंधों को प्रगाढ़ करने पर भी सहमति बनी।

यह भी तय हुआ कि तैलिक चौरासी पंचायत, जो मुख्यतः स्थानीय स्तर पर कार्य करती है, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के साथ एक स्वतंत्र इकाई के रूप में जुड़कर पूरे भारत में समाज के विकास हेतु कार्य करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, संस्थापक अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कुंदन लाल गुप्ता, शशिकांत महाराज, अनिल शाह, दीपक कुमार गुप्ता, हरिहर प्रसाद, विनोद गुप्ता, शेखर कुमार, प्रमोद साव, चौरासी पंचायत अध्यक्ष ललित कुमार साहू, रामानुज साहू, सुनील कुमार साहू, महेश कुमार साहू, मनोज साहू, कोषाध्यक्ष कृष्णा साव, विनय कुमार गुप्ता, राकेश साहू (डिमना) इत्यादि।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now