
जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल टाटानगर के तत्वाधान मे बी पी एम +2 उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस के विद्यालय प्रांगण मे पर्यावरण संरक्षण के उद्देशय से 101 फलदार एवं सघन औसधीय पेड़ों को लगाया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र छात्राओं को संकल्प महिला मण्डल की वरिष्ठ कार्यकर्ता सह पूर्व अध्यक्षा श्रीमती रेखा शर्मा जी एवं श्रीमती मंजु मोदी जी के द्वारा दिलाया गया की वे अपने जीवन मे अधिक से अधिक वृक्ष लगा कर किस प्रकार से पर्यावरण एवं धरती को हरा भरा एवं सुरक्षित रखेंगे ।

छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के महत्व के साथ ही साथ नशा से बचने और अपने साथ साथ अपने परिवार के सदस्य और मित्रों को भी इससे दूर रहने का संकल्प कराया गया । गायत्री परिवार के द्वारा आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, रक्तदान के संदर्भ मे भी सभी छात्र छात्राओं एवं प्रधानाचार्य शिक्षकों को बताया गया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रंजीता गांधी, प्रभारी शिक्षिका अर्चना सिंह के साथ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मण्डल के निर्मल कुमार, श्याम शर्मा, अमरजीत कुमार, प्रह्लाद घोष, राजन गुप्ता, राजन, पुष्पा वर्नवाल, कुसुम पसारी, राजा कुमार, रूबी शर्मा, नेहा भगत, समीर रजक, वैदेही झा, मीता घोष आदि उपस्थित थे ।




