---Advertisement---

जमशेदपुर: वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

On: December 23, 2024 3:17 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: देश के गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जिला उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से वकीलों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रेषित किया है। उपायुक्त की अनुपस्थिति पर अपर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया।

मांग पत्र में राज्यसभा में गृह मंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य की आलोचना की और कहा गया कि गृह मंत्री को शायद संविधान से ज्यादा समझ और श्रद्धा मनुस्मृति की है। अन्यथा यह नहीं कहते कि अंबेडकर का नाम लेना फैशन हो गया है यदि भगवान का नाम लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। संविधान के कारण ही देश की पिछड़ी, अनुसूचित जनजाति और जाति वर्ग के लोग देश में सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जी रहे हैं।

अंबेडकर के प्रति उन शब्दों का प्रयोग अंबेडकर नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों का अपमान है जिनकी अगाध श्रद्धा, निष्ठा, विश्वास, समर्पण बाबा साहब में है। इसके साथी राष्ट्रपति जी को यह भी याद दिलाया गया कि वह देश के सर्वोच्च पद को सुशोभित कर रहे हैं इसका कारण भी बाबासाहेब अंबेडकर और देश का संविधान है। राष्ट्रपति जी को यह भी बताया गया है कि देश के अन्य महान संत महापुरुषों के प्रति भी वे इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग भविष्य में कर सकते हैं और ऐसे में उन्हें पदमुक्त किया जाना जरूरी है। वे मनुस्मृति के अनुसार स्वर्ग चाहते हैं। तो ईश्वर का नाम जपना होगा और इसलिए पद छोड़ वे ईश्वर की भक्ति में रम जाएं।

पिछड़ी अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के वर्ग के लिए संविधान ही स्वर्ग के द्वार खोलता है। जिसमें वे सम्मान, गरिमा समानता के अधिकार के साथ अपना जीवन जी सकें। इस प्रतिनिधि मंडल में सुधीर कुमार पप्पू, पीएन गोप, मोहम्मद कासिम,  बबिता जैन रंजीत राम मनोज प्रसाद , राहुल राय, कुलविंदर सिंह, बबिता जैन, निशांत कुमार, नंदलाल आदि अधिवक्ता शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज