---Advertisement---

जमशेदपुर: मां तुझे सलाम संस्था ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान करने के लिए लोगों को किया प्रेरित  

On: November 3, 2024 4:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मां तुझे सलाम संस्था द्वारा जमशेदपुर के कितादीह पंचायत के गरीबन मोहल्ला में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम जनमानस में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें कहा गया कि आगामी 13 नवंबर को सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक अपने मतदान का उपयोग करें और एक जिम्मेदार व्यक्ति को चुन कर विधानसभा में भेजें ताकि हम सभी जनमानस की समस्याओं को बेबाक तरीके से विधानसभा में हम लोगों का आवाज उठा सकें। एक पढ़े लिखे एवं जिम्मेदार नागरिक के नाते हम लोगों को 13 नवंबर को अपना वोट देकर एक जिम्मेदार विधायक चुने ताकि हमारे विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सके।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान एवं कितादीह पंचायत की सरपंच दसमती सुंडी ने की इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मीणा सवैया ,मौसमी, माही हसदा, सलमा हसदा, नूरजहां बेगम, प्रिया बड़ी, शांति, जब्बार, चंपा,माचो आदि लोगों ने मतदाता जागरूक अभियान को सफल बनाया एवं कहा कि मां तुझे सलाम संस्था बहुत ही अच्छा काम कर रही है हम लोग साथ मिलकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now