जमशेदपुर:मां तुझे सलाम संस्था ने जिला प्रशासन से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपील किया कि करगिल चौक खासमहल से ब्लॉक ऑफिस गेट तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।
मां तुझे सलाम संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आगामी 27 फरवरी को जमशेदपुर के खासमहल स्थित प्रखंड कार्यालय में नगर निकाय ,नगर निगम ,नगर परिषद का वोट काउंटिंग है जो सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चलेगी।
जनमानस को अंधेरे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है तथा सुरक्षा को देखते हुए लाइट की व्यवस्था यथाशीघ्र होनी चाहिए।
जमशेदपुर: कारगिल चौक से प्रखंड ऑफिस तक स्ट्रीट लाइट की मांग मां तुझे सलाम संस्था ने उठाई








