---Advertisement---

जमशेदपुर: झामुमो कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी

On: September 8, 2024 5:33 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड हितकू पंचायत के खुकड़ाडीह आंगनबाड़ी के समीप मैदान पर और जमशेदपुर प्रखंड के परसुडीह शंकरपुर के देवराज पैलेस में झामुमो कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित हुए। दोनों ही कार्यक्रम में हेमंत सरकार के विकास कार्यों और विधायक मंगल कालिंदी द्वारा करवाये जा रहे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य से प्रभावित होकर आदिवासी मुण्डा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष संजय होरो अपने समर्थकों के साथ और काफ़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर विधायक ने पार्टी में शामिल करवाया।

मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा लाई गई जन कल्याणकारी योजनाएं और किये जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए युवाओं और महिलाओं का रुझान झामुमो की और बढ़ रहा है। विधायक ने और कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और हेमंत  सरकार झारखंड के वीर शहीदों के सपनो को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। 4 साल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आपकी सरकार आपके द्वार अभियान ने लाखों परिवार और लाभुकों को उनके द्वार पहुंच कर उनका हक देने का काम किया है। विधायक ने हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात भी कार्यकर्ताओं से कहीं।

मौके पर मुख्य रूप से पलटन मुर्मू, देबजीत चटर्जी, मिथुन चक्रवर्ती, मनोहर हुसैन, मानिक मल्लिक, जीतेंदर सिंह, मुखिया नागि मुर्मू, पानो मुर्मू, कार्तिक मछुआ आदि कई झामुमो कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग