---Advertisement---

जमशेदपुर: मुख्तार गैंग का शूटर अनुज कनौजिया यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में ढेर

On: March 30, 2025 1:14 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की ज्वाइंट ऑपरेशन में मुख्तार गैंग का शूटर अनुज कनौजिया को ढेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अनुज कनौजिया के खिलाफ ढाई लाख रुपए का इनाम था। इस मुठभेड़ में एक डीएसपी घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके में उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम ने अनुज को पकड़ने की कोशिश की, उसने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्नौजिया जमशेदपुर में छिपकर रह रहा था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक रेग्युलर पिस्टल भी बरामद की है. इस मुठभेड़ में यूपी एसटीएफ के डीएसपी को भी गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

5 साल से फरार अनुज पर मऊ,आजमगढ़ और गाजीपुर में 23 गंभीर मामले दर्ज हैं.

जमशेदपुर में UP STF और झारखंड पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया,आजमगढ़ में उसके घर को भी पुलिस ने बुलडोजर से गिरा दिया गया था।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि