
जमशेदपुर :अखिल विश्व गायत्री परिवार का युवा प्रकोष्ठ नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल के द्वारा ब्लू बेल्स इंग्लिश उच्च विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं के सहयोग से 150 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में नवयुग दल के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री संतोष गुप्ता ने विद्यालय के बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए वृक्षारोपण का कार्य संपन्न कराया, नवयुग दल के साथ-साथ बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती मधु मिश्रा अनुशासन प्रभारी श्रीमती प्रियंका गुप्ता नवयुग दल के वासुदेव पाल, विवेक गुप्ता, शंकर कुमार , रंजीत कुमार के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा ।




