---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि योग परिवार ने सामूहिक योगाभ्यास,ध्वजारोहण,भजन – सत्संग,यज्ञ व स्वदेशी संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

On: January 5, 2026 7:18 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में टेल्को स्थित श्री गणेश कार्तिक मंदिर प्रांगण में संस्थान एवं संगठन का 32 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सुप्रसिद्ध वैद्य डॉक्टर मनीष डूडिया ने दैनिक हवन कुंड प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में नि:शुल्क योग कक्षा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जम्मू नाथन जी, पुजारी रोहितास त्रिपाठी, वरिष्ठ योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा, गुलाब सिंह, आरती सिन्हा, आशुतोष कुमार झा, मुनिराज नारायण एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि योग, आयुर्वेद स्वदेशी एवं सनातन की साधना एवं संघर्ष के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सामूहिक योगाभ्यास, ध्वजारोहण, भजन – सत्संग, यज्ञ एवं स्वदेशी संकल्प का कार्यक्रम किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहले 5 जनवरी 1995 को गंगा के पावन तट पर हरिद्वार में कृपालु बाग आश्रम में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की गई। 31 वर्ष पूर्व शुरू हुई इस छोटे से प्रयास ने अब बृहत आकार ले लिया है। वर्तमान में देश भर में संचालित पतंजलि योगपीठ के हजारों सेवा प्रकल्प, नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श तथा नि:शुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से मानव मात्र की सेवा में अनवरत संलग्न है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल पतंजलि विश्वविद्यालय, आचार्यकुलम, वैदिक गुरुकुलम, पतंजलि अनुसंधान संस्थान, दिव्य फार्मेसी तथा पतंजलि आयुर्वेद, हरिद्वार में संचालित है। डॉक्टर मनीष डूडिया ने गोधन अर्क के विभिन्न प्रयोग एवं विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में जानकारी दी। योग, यज्ञ और स्वदेशी के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में उत्पल महापात्र, अमित महापात्र, शिवप्रसाद सिंह, नमिता साहू, प्रणव साहू, विसर्जन शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, सागर कुमार, लंबोदर आचार्य, अनिल कुमार सिन्हा, रवि वर्मा, शारदा देवी, हरिहर प्रसाद,मुख्तार सिंह, राजेश कुमार लाल, मीनू झा, मोती सिंह एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने के मामले में जदयू विधायक सरयू का भी आ गया बयान,बोले शेल्टर होम भेज दिया गया!

कदमा:असामाजिक तत्वों के खिलाफ बस्ती वासियों ने खोला मोर्चा,थाने पर प्रदर्शन

18 दिनों से लापता युवक की तलाश तेज करने की मांग,पंचायत प्रतिनिधियों व बस्तीवासियों का एसपी को ज्ञापन

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की