---Advertisement---

जमशेदपुर: रंजीत बारिक पोटका व हीरालाल प्रमाणिक डूमरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने

On: May 12, 2025 11:22 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के हाता स्थित रामगढ़ आश्रम में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के पोटका व डूमरिया प्रखंड कमेटी की विस्तार हेतु बैठक जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में जदयू संगठन के ग्रामीण क्षेत्र का विस्तार विस्तार करते हुए डुमरिया जंगल ब्लॉक निवासी श्री बीर सिंह देवगम को जिला महासचिव, धीरोल निवासी श्री रंजीत बारीक को पोटका प्रखंड अध्यक्ष एवं डुमरिया निवासी हीरालाल प्रमाणिक को डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जदयू पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी पार्टी सभी जाति, धर्म मानने वाले ग्रामीणों की पार्टी है। पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब परिवार को भी उचित सम्मान देती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास का काम कर रही है। पार्टी के सांसद केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में सेवा कार्य कर रहे हैं। श्री सरयू राय भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले एक मात्र विधायक हैं। बैठक में सर्वसम्मति से पोटका और डूमरिया प्रखंड के लिए नई कमेटी का जल्द से जल्द विस्तार करने को कहा गया,साथ ही सभी पंचायत एवं मोर्चा के गठन करने की बात कही।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने एवं संबंधित पदाधिकारी के समक्ष आवाज बुलंद कर इसके समाधान की दिशा में कार्य करने को कहा। इसके पूर्व अतिथियों ने हाता चौक में बिरसा मुंडा के प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया।

बैठक में जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू,जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंहयुवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा ,अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया,संगठन समन्वयक विजय सिंह,अशोक सिंह, अब्दुल बारिक ,मंकेश्वर चौबे,गणेश चंद्रा,सहित अन्य उपस्थित थे। 

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु