---Advertisement---

जमशेदपुर: सोनारी जॉगिंग वर्किंग ग्रुप ने मनाई डॉ०भीमराव अंबेडकर की जयंती, किया नमन

On: April 14, 2025 2:48 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:लिंक रोड सोनारी मे सुबह जॉगिंग/वर्किंग ग्रुप के संस्थापक सुधीर कुमार पप्पू ने सदस्यों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया।


डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू कस्बे में हुआ था,उनका पूरा नाम भीमराव रामजी अंबेडकर था।हमारे महान भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए उनके जन्मतिथि 14 अप्रैल को भारत वर्ष मे हर साल अंबेडकर जयंती मनाई जाती है।यह दिन ना केवल उनके जीवन और संघर्षों को याद करने का मौका है,बल्कि न्याय,सामाजिक समानता और मानव अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए भी बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ,विधिवेत्ता और भारतीय इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक रहे है।आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को याद करते हुए जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता,सोनारी थाना शांति समिति के सचिव एवं लिंक रोड जॉगिंग/वॉकिंग ग्रुप के संस्थापक सुधीर कुमार पप्पू सोनारी लिंक रोड पर अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने प्रेरणा स्रोत डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किये और सभी समाज के लोगों को अंबेडकर जी के रास्ते पर चलते हुए हमारे गौरवमय भारतवर्ष को और उन्नति की तरफ ले जाने का अनुरोध व्यक्त किया,किसी भी परिस्थिति में जातिवाद और उच्च नीच पर ना लड़के समाज के हित में सभी को मिलकर संघर्षरत होने का निवेदन किया।तत्पश्चात लिंक रोड जॉगिंग/वर्किंग ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर की केक काटकर एवं लड्डू वितरण कर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस को मनाया।


इस जयंती में संजय कुमार रजक डी बॉस सर्वेश प्रसाद हरिदास अयोध्या प्रसाद अशोक सिंह अजय राधे कवि ब हर नरेश प्रसाद अशोक साहू अरुण जॉन हरीश साहू अजय कुमार पूर्व रेंजर बापी विजय सिंह मनोज प्रसाद दिनेश राव ललन सिंह दिलीप चौधरी अनिल गुप्ता संजय प्रसाद एवं अन्य सैकड़ो साथी उपस्थित थे

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद