खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

जमशेदपुर:अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष आयोजन

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बिस्टुपुर फ्लेबोटोमी ट्रेनिंग सेंटर किया गया। इस अवसर पर फ्लेबोटोमी कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने नर्सों के समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा सभी ने मिलकर नर्सिंग सेवा के महत्व को याद किया।

शिक्षक सौमित्रा चक्रवर्ती ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं। उनका त्याग, धैर्य और समर्पण हर मरीज को नई उम्मीद देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि समाज में नर्सों का योगदान हमेशा सम्मान और प्रेरणा का विषय रहेगा।
कार्यक्रम संस्था की संस्थापक मुनमून चक्रवर्ती की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है।
इस अवसर पर डॉ. रंजन कृष्ण बोस भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, संवेदनशीलता और अनुशासन का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस विश्व प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग व्यवस्था की नींव रखी थी।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।