---Advertisement---

जमशेदपुर: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला जुगसलाई, क्षेत्र में हड़कंप

On: April 12, 2025 5:12 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट नदी किनारे शुक्रवार देर रात दो गिरोहों के बीच एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल गायब हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में खौफ का माहौल है।

बताया जा रहा है कि दो गुटों में फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके वारदात से गोली के तीन जिंदा गोली चार खोखे बरामद किए जाने की खबर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोगों में चर्चा है कि अपराधी आदित्यपुर की ओर से शिव घाट नदी के किनारे आए थे और वहीं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग की। उसके बाद आदित्यपुर की ओर से सभी अपराधी उधर ही फरार हो गए।

के बीच अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश नदी पार कर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now