July 26, 2026

Jamshedpur: दस दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला 3 जून से, संध्या 5 से 7 बजे तक चलेगा प्रशिक्षण

image_editor_output_image-487467759-1747757005856.jpg

Jamshedpur: जमशेदपुर के युवाओं को अभिनय कला से रु-ब-रु करवाने के उद्देश्य से सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मलेन और “मीडिया मंत्र एक्टिंग अकैडमी” के संयुक्त तत्वावधान में एक दस-दिवसीय “अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला” का आयोजन किया जायेगा. तुलसी भवन के वातानुकूलित “चित्रकूट हॉल” में आगामी 3 जून से आरम्भ होने वाली कार्यशाला में भाग लेने के लिए न्यूनतम 14 वर्ष की आयु होनी चाहिए. कार्यशाला में वरिष्ट रंगकर्मी हरि मित्तल के द्वारा नाटक और फिल्म आधारित अभिनय कला का प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यशाला प्रतिदिन संध्या 5 से 7 बजे तक चलेगी.


कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतिभागियों बीच एकल-संवाद पर अभिनय की प्रतियोगिता होगी और श्रेष्ठ तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. सभी प्रतिभागीयों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए जायेंगे.

कार्यशाला पूरी तरह नि:शुल्क है. इसमें भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति तुलसी भवन में सम्पर्क कर सकते हैं या 9431110894 पर फोन कर सकते हैं.

ख़बर को शेयर करें।