---Advertisement---

जमशेदपुर: दो दिनों से लापता युवक का शव नदी में मिला, शराब पीने..!

On: April 11, 2025 11:45 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुननगर नदी किनारे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस को स्थानीय लोगों ने शव होने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शव की पहचान बागुननगर रोड नंबर 5 निवासी 25 वर्षीय सूरज लाल के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार वह 09 अप्रैल से लापता था. सूरज अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह शराब पीने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया. स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को नदी के उस पार बालीगुमा की तरफ जलकुंभी के बीच शव को नुकीले पत्थर में फंसा हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सभी संभावित बिंदुओं पर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु