जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में मां बेटा बेटी का खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी मच गई है। इस बात का पता चलते हैं मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पटना की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को शुरुआती जानकारी में पता चला है कि तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। हालांकि हत्या कैसे और कब की गई, इसका पूरा सच फॉरेंसिक जांच और पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि टाटा स्टील से सेवानिवृत कर्मचारी रविंद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह और बेटे रवि शेख कुमार की लाश मिली है।
हत्या का आरोप रविंद्र सिंह पर लग रहा है। रविंद्र फरार बताए जा रहे हैं जिसकी तलाश में पुलिस लग गई है।
सुप्रिया सिंह शादीशुदा थीं और गर्भवती भी थीं। इस वजह से यह घटना और भी ज्यादा दर्दनाक बन गई है।
इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि परिवार के मुखिया रविंद्र प्रसाद सिंह ने कथित तौर पर खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर का मंजर देखकर सन्न रह गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविंद्र प्रसाद सिंह इसी साल फरवरी में टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद से घर में विवाद होने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि पड़ोसियों की चर्चाओं को अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं माना जा सकता। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या पारिवारिक तनाव इस खौफनाक वारदात की वजह बना।
पूरे इलाके में दहशत, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
घटना के बाद एग्रिको इलाके में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने पूरे घर को घेर लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश में छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि वारदात अचानक गुस्से में हुई या इसके पीछे कोई पहले से बनाई गई साजिश थी।








