---Advertisement---

जमशेदपुर: ट्यूशन शिक्षिका कराती थी नाबालिग छात्रा का रेप, एक अरेस्ट, शिक्षिका फरार

On: June 19, 2024 4:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो में ट्यूशन पढ़ाने वाली एक शिक्षिका नाबालिग छात्रा का किशोर को बुलाकर रेप कराती थी। इस मामले में महिला थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी किशोर को पुलिस ने रिमांड होम भेज दिया है। उसके बाद पुलिस ने शिक्षिका की तलाश में मानगो स्थित उसके घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार है। मंगलवार को लड़की का बयान अदालत में दर्ज कराया गया।

इस मामले में दर्ज एफआईआर में नाबालिग की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी कुछ दिनों से गुमसुम रह रही थी। इसका कारण पूछने पर उसने बताया कि उसकी ट्यूशन टीचर मानगो के ही किशोर को अपने घर बुलाती थी। उसने नाबालिग छात्रा से उसकी दोस्ती कराई। दोस्ती के बाद किशोर उस लड़की को एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली और ब्लैकमेल करने लगा कि इसकी जानकारी देने पर फोटो वायरल कर देगा।

पुलिस ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार शिक्षिका की तलाश की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत