---Advertisement---

जमशेदपुर: विशाल मेगा मार्ट के सामने गाड़ी खड़ी करना पड़ा महंगा, बिलिकिंट के डिलीवरी बॉय की पिटाई

On: August 3, 2025 3:26 PM
---Advertisement---

थाना में शिकायत कार्रवाई नहीं, विकास सिंह ने थानेदार से की बात

जमशेदपुर :विशाल मेगा मार्ट के सामने गाड़ी पार्किंग करने पर हवा खोलने का विरोध करना रवि महंगा पड़ा । मानगो शंकोसाई रोड़ नंबर पांच के रहने वाले बिलिंकीट में कार्य करने वाले रवि महतो की जमकर पिटाई डिमना रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर उनके कर्मचारियों ने कर दिया । थाने में स समय सुनवाई नहीं होने पर रवि महतो ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह बिलिंकिट का आर्डर लेकर विशाल मेगा मार्ट वाले बिल्डिंग में गया था । बिना पार्किंग के चल रहे विशाल मेगा मार्ट प्रतिष्ठान के सामने उसने अपनी गाड़ी को खड़ा कर पांचवे तल्ले में ऑर्डर की डिलीवरी करने गया था जब वह डिलीवरी कर लिफ्ट से उतर रहा था तो देखा कि विशाल मेगा मार्ट का मैनेजर और उसके कर्मचारी उसके गाड़ी का हवा खोल रहे हैं नीचे उतरकर जब रवि ने हवा खोलने का विरोध किया तो मैनेजर और उसके कर्मचारियों ने रवि की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । रवि माधव मामले की शिकायत करने उलीडीह थाने में गया। थाने में विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर के द्वारा मुकदमा नहीं करने के लिए दबाव बनाने पर थाना के द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा था।


इस पर विकास सिंह ने स्थानीय थानेदार को फोन कर मामले की जानकारी विशाल मेगा मार्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करने को कहा ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी