July 26, 2026

जमशेदपुर: नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर oyo होटल ले गया, दुष्कर्म करते हुए बनाया वीडियो फिर..

image_editor_output_image-2023298061-1744188373655.jpg

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित एक ओयो (oyo) होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का घिनौना मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है. साकची थाना में पीड़िता नाबालिग के बयान पर हल्दीपोखर कारगिल निवासी मो साबीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. साकची पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को नाबालिग का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया. जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपने मामा के घर हल्दीपोखर जाती थी. वहीं आने-जाने के क्रम में पड़ोस में रहने वाले साबीर से दोस्त को गई. दोनों पिछले एक साल से मोबाइल पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते थे.

इस एक साल में साबीर ने नाबालिग को किसी तरह अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. एक मार्च को साबीर ने उसे मिलने के बहाने साकची बुलाया. फिर उसे बहला कर होटल ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करते समय उसने नाबालिग का वीडियो भी बना लिया था. घर लौटने के बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद मामला साकची थाना पहुंचा. पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है.

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed