---Advertisement---

जमशेदपुर:करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या भाजपाई परिवार से मिले,बोले ठोस कार्रवाई नहीं तो जोरदार आंदोलन

On: April 22, 2025 9:59 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह जी की नृशंस हत्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की गहरी संवेदना प्रकट की है।भाजपा जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल दिवंगत विनय सिंह जी के मानगो स्थित आवास पर पहुंचा और शोक-संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


इस मौके पर भाजपाईयों ने कहा कि झारखंड के करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष एवं जमशेदपुर निवासी विनय सिंह जी की हाल ही में अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई निर्मम हत्या से पूरा शहर स्तब्ध और आक्रोशित है।


प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को आश्वस्त किया कि भाजपा हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाने की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेगी। साथ ही, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से अपराधियों और साजिशकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई।


यदि प्रशासन ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा जन आंदोलन छेड़ेगी और अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने तक संघर्ष जारी रखेगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर