---Advertisement---

जमशेदपुर:पतंजलि एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह योग शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

On: April 28, 2025 1:07 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर :पतंजलि योग परिवार समूह, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कदमा, जमशेदपुर स्थित सहजानंद सरस्वती भवन में

हर्ष एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का उद्घाटन भारत स्वाभिमान (पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार) के राज्य प्रभारी रामजीवन पाण्डेय एवं समाजसेवी दीपू सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिला प्रभारी अजय कुमार झा द्वारा स्वागत भाषण एवं राज्य प्रभारी द्वारा आरंभिक उद्बोधन के बाद नियमित योग कक्षा चलाने वाले योग शिक्षकों को पतंजलि का विशेष जैकेट पहना कर सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण के दौरान जिला प्रभारी ने जिला स्तरीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। अपने उद्बोधन में रामजीवन पाण्डेय ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विशेष जानकारी दी। सम्मेलन के दौरान जिला समिति का पुनर्गठन भी किया गया।

वर्तमान जिला प्रभारी अजय कुमार झा प्रांतीय सदस्य,कोल्हान प्रभारी के रूप में प्रोन्नत किए गए,जबकि रविनंदन कुमार भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक, अशोक कुमार शर्मा को सह जिला संयोजक,विपिन कुमार तथा पवन भगत को क्रमशः जिला युवा भारत प्रभारी एवं सह प्रभारी का दायित्व दिया गया। साथ ही साथ आशुतोष झा को जिला कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न प्रखंडों से आए प्रभारियों ने सम्मेलन के दौरान अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। सभा के अंत में पहलगाम में मारे गए नागरिकों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और तत्पश्चात शांति पाठ के साथ सभा संपन्न हुई। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, बिहारी लाल, उमापति लाल दास, शालिग्राम मिस्त्री,अर्जुन शर्मा, सतीश सिंह, गुलाब सिंह के साथ कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन