---Advertisement---

जमशेदपुर;समर्पण संस्था ने डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों को सम्मानित किया

On: July 1, 2025 3:12 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : डॉक्टर डे के उपलक्ष्य पर संस्था समर्पण द्वारा खासमहल स्थित सदर अस्पताल में नाक, कान, गला की विशेषज्ञ डॉ प्रीति पांडेय को पौधा, मेमोटो,अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिठाईयां खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई।

संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना ने डॉक्टर को हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बताया। पंसस सुनील गुप्ता ने इस दिन को चिकित्सा पेशेवरों के योगदान का सम्मान का दिन बताया, जो दूसरों के उपचार और देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।

वही ईएनटी की विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति पांडे ने संस्था के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए जरूरतमंदों मरीजों को निःशुल्क इलाज करने की बात कही है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समर्पण संस्था के अध्यक्ष बिभूति जेना, श्रवण, मनीषा शर्मा, सोनू, सूरज,गौतम उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श