---Advertisement---

जमशेदपुर:स्वःराजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर उनके कार्यों के स्मरण में कांग्रेसियों ने किया नमन

On: May 22, 2025 2:09 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में भारतरत्न स्वः राजीव गाँधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्य अतिथि एआईसीसी संयुक्त सचिव निलेश पटेल लालाभाई, पंकज चम्पनर, मनोज सहाय, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने भी चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गाँधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत को दुनियाभर में कम्प्यूटर और आईटी के प्रणेता के रूप में जाना जाता है। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने और जवाहर रोजगार योजना लाकर गाँव गाँव में विकास का गंगा बहाया। सेटेलाइट के क्षेत्र में भारत बहुत आगे बढ़ा। सूचना प्रौधोगिकी, गंगा सफाई योजना, मिसाईल प्रक्षेपण, उच्च शिक्षा का विकास, विदेशों में मैत्री संबंध करार कर नौजवानों को नौकरी और व्यवसाय के द्वार खोले, स्वः राजीव जी को शांति दुत के रूप भी जाना जाता है, राजीव गाँधी जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर नौजवानों को नौकरी मिला एवं व्यवसाय के अवसर मिले, लघु उधोग एवं गृह उधोग के अवसर बढ़े, आज भी स्वः राजीव गाँधी जी के कार्य हम सबों को याद है, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में सर्वश्री आनन्द बिहारी दुबे जिलाध्यक्ष, एआईसीसी संयुक्त सचिव निलेश पटेल लालाभाई, पंकज चम्पनर, मनोज सहाय, राकेश तिवारी प्रदेश सचिव, सामंता कुमार, रजनीश सिंह, रंजीत सिंह, फिरोज खान, अंसार खान, शफीअहमद खान, अमरजीत नाथ मिश्र, संजय यादव, पवन कुमार बबलू, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, राजकुमार वर्मा, ज्योति मिश्र, नलिनी सिन्हा, सन्नी सिंह, मुन्ना सिंह, मनोज उपाध्याय, रजनी बंसल, सचिन कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा