झारखंड

जामताड़ा: पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, फर्जी गैस कंपनी के अधिकारी बन करते थे ठगी

ख़बर को शेयर करें

जामताड़ा: जिले को साइबर अपराध मुक्त करने की दिशा में जामताड़ा साइबर अपराध थाना के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साईबर अपराध थाना के पुलिस निरीक्षक जयन्त तिर्की के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने नारायणपुर थानान्तर्गत ग्राम मिरगा में साइबर अपराधियों के विरूद्व छापामारी कर साइबर अपराध करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक के नाबालिक होने पर उसे निरूद्ध किया गया है। वहीं 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।